logo

किसान का बेटा हुँ किसानो का दर्द समझता हूँ जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महराजगंज के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी

पत्रकार सुशील मद्धेशिया:-


सिसवा बाजार/महराजगंज- चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ने में मजा आता है। किसान का बेटा हूँ, किसानो का दर्द समझता हूँ – ये बातें जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंडिया गठबंधन लोकसभा महराजगंज के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने कहा।

बुधवार को निकली यह जन आशीर्वाद यात्रा फरेंदा, मुजरी, पनियरा, परतावल, घुघली, बन्दी ढाला, सिसवा, निचलौल, ठुठीबारी होते हुए नौतनवा आदि जगहों का भ्रमण किया। इस जन आशीर्वाद यात्रा के साथ हजारों कार्यकर्ता सैकड़ो वाहन से चल रहे थे। दिन में लगभग 3:30 बजे सिसवा- घुघली मार्ग पर बन्दी ढाला चौराहे पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का स्वागत किया। चौराहे पर पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से हाथ जोड़कर हाथ का पंजा के सामने वाला बटन दबाने व इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए अपील किया। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाला समय परिवर्तन का है, जनता सब कुछ जान गई है और यह परिवर्तन इंडिया गठबंधन के पक्ष में होगा।

बताते चलें कि कांग्रेस ने वीरेंद्र चौधरी को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वीरेंद्र चौधरी महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट से विधायक हैं और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने महाराजगंज से पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा था हालांकि, वे हार गई थीं और सिर्फ 72 हजार 516 वोट हासिल कर पाई थीं। 2024 का चुनाव एक बार फिर रोचक होने जा रहा है, महाराजगंज सीट पर इंडिया ब्लॉक के वीरेंद्र चौधरी का मुकाबला बीजेपी के पंकज चौधरी से होगा। पंकज यहां से लगातार 6 बार चुनाव जीत चुके हैं और केंद्र की मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
2019 में पंकज को 7 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सपा के अखिलेश को 3 लाख 85 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. इस बार महाराजगंज सीट पर सपा का उम्मीदवार नहीं होगा। इंडिया ब्लॉक में सपा सहयोगी पार्टी है और अलायंस में यह सीट कांग्रेस के हिस्से आई है।

13
1014 views